सासाराम, नवम्बर 7 -- महादलित टोलों में दीपावली का उत्सव Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। दीपावली की खुशियां समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विशेष पहल की। इसके तहत जिले के 39 महादलित टोलों में प्रशासन की ओर से दीपोत्सव मनाया गया। डीएम, डीडीसी, एसडीएम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अलग-अलग महादलित टोलों में पहुंचकर दीप जलाए और परिवारों के बीच मिठाइयां बांटीं। बच्चों को फूलझड़ियां देकर उनके साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। प्रशासन की इस पहल से महादलित बस्तियों में उत्सवी माहौल रहा। डीएम ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने सासाराम के बौलिया महादलित टोले में पहुंचकर बच्चों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने बच्चों के बीच फूलझड़ियां और स्थानीय लोगों के बीच मिठाइ...