सासाराम, अक्टूबर 31 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में नवनियुक्त आठ गृह रक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण एक नवंबर से शुरू होगा। इनमें पांच पुरुष और तीन महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। प्रशिक्षण के लिए सभी नवनियुक्त गृह रक्षकों को अलग-अलग प्रशिक्षण केंद्रों में भेजा गया है। जिला समादेष्टा बिहार गृह रक्षा वाहिनी अनिल कुमार वर्मा ने शनिवार को डेहरी स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सभी आठ गृह रक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षण के लिए रवाना किया। जिला समादेष्टा ने बताया कि पांच पुरुष अभ्यर्थियों को बिहार गृह रक्षा वाहिनी के वैशाली स्थित बुनियादी प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं तीन महिला अभ्यर्थियों को केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान बिहार गृह रक्षा वाहिनी बिहटा भेजा गया है। गृह विभाग (विशेष शाखा) बिहार, पटना की अधिस...