सासाराम, अगस्त 30 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला परिषद सभागार में आयोजित समारोह में उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार पांडेय को भावभीनी विदाई दी गई। जिला परिषद सदस्यों और अधिकारियों ने उनके कार्यकाल के दौरान जिले में कराए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनकी कार्यशैली और योगदान को याद किया। सदस्यों ने कहा कि उनके नेतृत्व में जिला परिषद के कार्यों में गति आई और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए बेहतर प्रयास किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...