Sasaram News: जिला परियोजना प्रबंधक ने किया सदर अस्पताल में सफाई व्यवस्था की जांच
सासाराम, सितम्बर 12 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। डीएम के निर्देश पर सदर अस्पताल में सफाई व्यवस्था और सफाई कार्यों की स्थिति का शनिवार को औचक निरीक्षण किया गया। जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका सुधीर बहादुर ने अस्पताल परिसर में कार्यरत सफाई कर्मियों और संबंधित कर्मियों के कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद सासाराम सदर प्रखंड की जीविका टीम के साथ बैठक कर सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए सभी कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि सफाई कार्य में लापरवाही या उदासीनता मिलने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Sasaram News: देर रात सदर अस्पताल की जांच में पहुंचे डीएम, ड्यूटी रोस्टर सार्वजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.