Sasaram News: जलजमाव से परेशान छात्राएं पहुंचीं सीओ कार्यालय, शीघ्र निकासी का मिला भरोसा
सासाराम, सितम्बर 12 -- Sasaram News: सूर्यपुरा, एक संवाददाता। उच्च विद्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलजमाव से परेशान दर्जनों छात्राएं शनिवार को अंचल कार्यालय पहुंचीं। छात्राओं ने सीओ गोल्डी कुमारी से मिलकर जलजमाव की समस्या बताते हुए जल्द पानी निकासी की मांग की। छात्राओं ने कहा कि सड़ांध और बदबू के बीच पानी से होकर विद्यालय जाना पड़ता है। कई बार जमा पानी में सांप तैरते दिखाई देने से छात्राओं में भय बना रहता है। छात्राओं के आग्रह पर सीओ गोल्डी कुमारी और थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत विद्यालय पहुंचे और जलजमाव वाले मार्ग का निरीक्षण किया। सीओ ने कहा कि बच्चों की मांग जायज है। विद्यालय के दोनों गेट के समीप रास्ते पर बारिश का पानी जमा है, जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: विद्यालय परिसर सहित सड़को पर जमा है बरसात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.