Sasaram News: जलकुंभी-अतिक्रमण से जूझ रहा मलवार, पेयजल संकट ने बढ़ाई परेशानी
सासाराम, अगस्त 17 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिवसागर प्रखंड के मलवार गांव की वर्षों पुरानी समस्याओं को लेकर धर्मशीला देवी ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। तालाबों में जलकुंभी और अतिक्रमण से जलनिकासी बाधित है, जबकि खराब चापाकल से आसपास के करीब चार हजार ग्रामीण पेयजल संकट झेल रहे हैं। बरसात में जलजमाव और छठ पर्व के दौरान तालाबों की बदहाली से ग्रामीणों को दूसरे स्थानों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने तालाबों व नालों की सफाई, नदी की मापी कर अतिक्रमण हटाने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.