सासाराम, अगस्त 21 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिटी। नगर पंचायत काराकाट-गोड़ारी के जमुआ पुल के समीप एनएच-120 मुख्य मार्ग पर कई समय से मृत मवेशी पड़े रहने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मृत मवेशी से निकल रही तेज दुर्गंध के कारण सड़क के आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। मुख्य मार्ग पर मवेशी पड़े रहने से वाहनों के आवागमन के दौरान भी लोगों को परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...