Sasaram News: जमीन विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति घायल, एक गिरफ्तार
सासाराम, अक्टूबर 22 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के आनंदीचक गांव में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें मनोज ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रेफरल अस्पताल, नौहट्टा में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के अनुसार, मनोज ठाकुर अपने घर की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि बजरंगी ठाकुर ने धारदार हथियार से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष की किरण देवी ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर में लेवार कर रही थीं। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उनकी साड़ी खींच दी, जिससे उनकी लज्जा भंग हुई। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि मामले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.