सासाराम, अक्टूबर 12 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में सोमवार की सुबह पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें तीन-तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने फायरिंग होने की भी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, सासाराम रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...