Sasaram News: जमीन ले ली, मुआवजे के लिए सालों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे किसान
सासाराम, नवम्बर 1 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। भारतमाला एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए किसानों की जमीन तो अधिग्रहित कर ली गई, लेकिन वर्षों बाद भी कई रैयतों को मुआवजे की राशि नहीं मिल सकी है। जमीन गंवाने के बाद मुआवजे के लिए किसान कभी भू-अर्जन कार्यालय तो कभी अंचल कार्यालय का चक्कर काटने को मजबूर हैं। शिवसागर प्रखंड के खुढ़िया और कोनकी मौजा के 18 रैयतों के 33 प्लॉटों से जुड़ा मामला अब तक लंबित बताया जा रहा है। इन प्लॉटों का कुल रकबा 1.7403 हेक्टेयर है। सरकारी परियोजना के लिए जमीन देने के बावजूद भुगतान नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: भारतमाला एक्सप्रेस-वे: जमीन गई, मुआवजे के लिए वर्षों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे किसान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.