Sasaram News: जमीन कब्जे का किया प्रयास, मांगी रंगदारी
सासाराम, जुलाई 2 -- Sasaram News: सासाराम। अधिवक्ता से रंगदारी मांगने और मारपीट का मामला सामने आया है। स्थानीय सिविल कोर्ट के अधिवक्ता राघवेंद्र कुमार सिंह ने मामले में दो आरोपितों पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जमीन पर कब्जे की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के नावाडीह स्थित जमीन खाता संख्या 17 प्लॉट संख्या 126 पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग भी की गई। विरोध करने पर उनके साथ और उनके भाई के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर अधिवक्ता ने अकोढ़ीगोला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.