Sasaram News: जमीनी विवाद में छोटे भाई की हत्या, बड़े भाई को उम्रकैद
सासाराम, अगस्त 12 -- Sasaram News: सासाराम, निज संवाददाता। जमीनी विवाद में छोटे भाई की गोली मारकर और गड़ासा से प्रहार कर हत्या करने के करीब पांच साल पुराने मामले में जिला जज-1 पंकज कुमार मिश्र की अदालत ने बड़े भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोचस थाना क्षेत्र के बलथरी गांव निवासी रंजन सिंह उर्फ रंजन यादव को हत्या, घातक हथियार से चोट पहुंचाने और शस्त्र अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया है। अदालत ने उस पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अदालत ने जुर्माने की राशि मृतक की पत्नी को देने का आदेश दिया है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार को पत्र जारी कर मृतक की पत्नी को मुआवजा भुगतान करने का भी निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.