Sasaram News: जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड पाठ
सासाराम, सितम्बर 4 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर काराकाट स्थित शाण्डिल्य कुटीर एवं राष्ट्रीय मानवता सेवा संघ कार्यालय परिसर में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। राष्ट्रीय मानवता सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा परिसर घंटों तक भक्ति के रंग में सराबोर रहा। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना, सामूहिक सुंदरकांड पाठ तथा ढोल-झाल की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से किया गया। इसके बाद संघ के सदस्यों सहित अन्य लोगों ने एक स्वर में संपूर्ण सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया। सुंदरकांड की चौपाइयों के सामूहिक उच्चारण के बीच ढोल और झाल की मधुर ध्वनि स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.