सासाराम, सितम्बर 3 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर बुधवार को इंडियन पब्लिक स्कूल सासाराम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में सजे नजर आए। बच्चों ने नृत्य और अभिनय के माध्यम से भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक प्रदर्शन किया। दौरान बच्चों ने कृष्ण जन्मोत्सव, ओखली बंधन, कालिया नाग मर्दन, माखन चोरी और गोवर्धन पर्वत उठाने जैसी लीलाओं पर आधारित झांकियां प्रस्तुत कीं। राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों की नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं। बाल कलाकारों ने अपनी आकर्षक वेशभूषा और शानदार अभिनय से कार्यक्रम में भक्ति एवं उल्लास का माहौल बना दिया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: संत जोसेफ स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्मा...