सासाराम, सितम्बर 7 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में जिलेभर से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 81 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सेवानिवृत्ति के बाद बकाया राशि नहीं मिलने, भूमि विवाद और जमीन पर जबरन कब्जे जैसी शिकायतें प्रमुख रहीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...