Sasaram News: जनता दरबार में 50 मामलों की सुनवाई, 30 का ऑन-द-स्पॉट निपटारा
सासाराम, जुलाई 27 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। अंचल कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में करीब 50 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 30 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। अंचलाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि दाखिल-खारिज, आपत्ति और रैयतों की समस्याओं से जुड़े मामलों की सुनवाई कर आवश्यक निर्देश दिए गए। राजस्व अधिकारी शंकर शरण उपाध्याय ने बताया कि अधिकांश मामलों का नियमानुसार निष्पादन किया गया। जबकि शेष मामलों में अगली तिथि निर्धारित कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आलमपुर के रैयत ज्वाला सिंह ने लंबित मामले के शीघ्र निष्पादन की मांग की, जिसपर अंचलाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में रैयतों ने आवेदन देकर अपनी समस्याएं रखीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.