सासाराम, अक्टूबर 16 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभा भवन में आयोजित जनता दरबार में 49 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। उप विकास आयुक्त डॉ. आकांक्षा आनंद और एडीएम ललित भूषण रंजन ने आवेदकों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...