Sasaram News: जनता दरबार में पहुंचे 52 फरियादी, डीएम ने कार्रवाई का दिया निर्देश
सासाराम, अगस्त 31 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत सोमवार को डीआरडीए सभा भवन में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 52 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। भूमिहीनता, जीविका में आवेदन नहीं लिए जाने और भूमि अधिग्रहण की राशि से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। डीएम ने सभी मामलों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- Siwan News सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम में सीवान डीएम ने सुनीं शिकायतें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.