Sasaram News: जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 25 लोगों की फरियाद, कई मामलों का मौके पर निपटारा
सासाराम, नवम्बर 9 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। आम लोगों की समस्याओं के समाधान व सरकारी सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट में जनता दरबार लगा। सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान के तहत आयोजित जनता दरबार में डीएम दीपक कुमार मिश्र ने 25 फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई मामलों का तत्काल निष्पादन किया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास भेजते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि आम लोगों की शिकायतों के समाधान में किसी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.