Sasaram News: जगजीवन नहर में युवक का शव बरामद
सासाराम, अगस्त 17 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। बड्डी थाना क्षेत्र के बड्डी-आलमपुर के बीच नैया व बिलासपुर के पास जगजीवन नहर से सोमवार दोपहर बाद एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान मुहम्मदपुर पंचायत के मुरलीपुर गांव निवासी हैदर अंसारी (35) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह रविवार शाम से लापता था और रात में इसकी सूचना थाने को दी गई थी। सूचना पर थानाध्यक्ष रामवृक्ष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के कारणों की जांच वैज्ञानिक तरीके से की जा रही है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: नहर में युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी पारिवारिक विवाद समेत सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.