Sasaram News: छोला-चाट दुकान में गर्म तेल गिरने से लगी आग, मची अफरातफरी
सासाराम, नवम्बर 7 -- संझौली बाजार में दुकान में लगी आग Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। संझौली बाजार में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब मुख्य सड़क किनारे स्थित छोला-चाट की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। दुकान के दोनों तरफ पटाखों की दुकानें होने और पास में फूस की मड़ई रहने के कारण आग फैलने की आशंका से लोग सहम गए। हालांकि, मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बालू डालकर आग पर काबू पा लिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना शनिवार अपराह्न करीब एक बजे कन्हैया साह की दुकान में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, दुकान में कोयले के चूल्हे पर छोला-चाट और जलेबी बनाई जा रही थी। इसी दौरान एक मजदूर गर्म तेल से भरी बड़ी कड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.