सासाराम, सितम्बर 28 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रोहतास पुलिस ने निगरानी और संवाद व्यवस्था को और मजबूत करने की पहल की है। एसपी राज ने सोमवार को पुलिस दीदियों को स्कूल-कॉलेजों के आसपास दोनों वक्त नियमित गश्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने छात्राओं और महिलाओं से लगातार संवाद कर उनकी समस्याएं सुनने तथा सुरक्षा के प्रति जागरूक करने को कहा। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस दीदियों की मौजूदगी केवल छुट्टी के समय नहीं, बल्कि छात्राओं के आने-जाने के दौरान भी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...