Sasaram News: छात्राओं से लॉकेट छीनने में तीन के खिलाफ प्राथमिकी
सासाराम, अगस्त 8 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। शिवसागर थाना क्षेत्र के डोरियांव रोड पर शुक्रवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने घर लौट रही दो छात्राओं को निशाना बनाया। बदमाशों ने एक छात्रा के गले से लॉकेट छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, डोरियांव गांव की दो छात्राएं शुक्रवार की शाम घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन लोगों ने उनका पीछा किया और एक छात्रा के गले से लॉकेट छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शिवसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.