सासाराम, जुलाई 22 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। स्थानीय दुर्गा उच्च विद्यालय में बुधवार को विधि पालक युवा कार्यक्रम के तहत छात्राओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक सुचित्रा कुमारी एवं थाना एसआई जया भारती ने छात्राओं को बाल विवाह, बाल मजदूरी, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न से जुड़े कानूनों की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नाबालिगों को सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने और किसी भी प्रकार की प्रताड़ना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Nawada News: अपराध के लिए है कड़ा कानून, पुलिस को तुरंत दें सूचना कार्यक्रम में प्रभारी प्रधा...