सासाराम, जुलाई 29 -- Sasaram News: परसथुआ, एक संवाददाता। क्षेत्र में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ छह अलग-अलग स्थानों पर मनाया गया। इस अवसर पर शिष्यों ने अपने-अपने गुरुजनों का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। राज कॉम्प्लेक्स में 60 से अधिक शिष्यों ने गुरुजनों का चरण वंदन कर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं डाक बंगला परिसर स्थित शिव मंदिर में शिव भक्तों ने आदि गुरु भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मोहनियां रोड स्थित कार्यक्रम में शिष्यों ने अपने गुरु की आरती उतारी तथा आजीवन उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अभय आनंद, अभय सिंह, बीके कुमार, विकास विद्यार्थी, राम आशीष सिंह, मदन चौधरी, लव कुमार, बीएन सिंह, शिवाजी, सुनील कुमार सिंह, महेंद्र प्रसाद सहित अनेक गुरुजन एवं श्रद्धालु उ...