सासाराम, जुलाई 6 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। नासरीगंज प्रखंड के काशी मेदनीपुर स्थित वीर कुंवर सिंह महिला कॉलेज में सोमवार को शासी निकाय के शिक्षक प्रतिनिधि के चुनाव का शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रभारी प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार पाठक की देखरेख में हुए चुनाव में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. कुमार अजय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं निवर्तमान शिक्षक प्रतिनिधि, भूगोल विभागाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह को छह मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। कुमार अजय को कुल 10 मत मिले, जबकि रणधीर कुमार सिंह को चार मत प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने नवनिर्वाचित शिक्षक प्रतिनिधि को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...