सासाराम, अगस्त 12 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनएच-19 से बूढ़न नहर तक जाने वाली जर्जर सड़क के दिन अब बहुरने की उम्मीद है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे बूढ़न पथ के निर्माण पर लगभग छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। पथ निर्माण विभाग ने इसका डीपीआर तैयार कर सरकार को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी और इससे स्थानीय आवागमन के साथ पर्यटन को भी गति मिलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...