Sasaram News: छठ घाट तक पहुंचने का मुकम्मल रास्ता नहीं, व्रतियों को होगी परेशानी
सासाराम, नवम्बर 7 -- Sasaram News: परसथुआ, एक संवाददाता। परसथुआ के गोरिया नदी तट पर बने छठ घाट तक पहुंचने के लिए मुकम्मल रास्ता नहीं होने से छठ व्रतियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। हाईवे के दक्षिण स्थित छठ घाट तक जाने के लिए कोई सीधा रास्ता नहीं है। व्रती महाविद्यालय परिसर से होकर घाट तक पहुंचते हैं। यहां रास्ता काफी संकरा है, जिसके कारण व्रतियों के परिजनों को पूजा सामग्री लेकर घाट तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाईवे पर गोरिया नदी में ओवरब्रिज बनने से छठ घाट तक जाने का पुराना रास्ता अवरुद्ध हो गया है। वहीं, हाईवे के उत्तरी छोर पर राधा-कृष्ण मंदिर के पास से घाट तक जाने वाले रास्ते का भी निर्माण नहीं कराया गया है। इससे उस ओर से आने-जाने वाले व्रतियों को भी परेशानी होती है। छठ पूजा समिति परसथुआ की ओर से रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.