सासाराम, नवम्बर 7 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। घाटों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ के बीच किसी भी तरह की अनहोनी रोकने के लिए सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक की मुकम्मल तैयारी की जा रही है। खतरनाक घाटों और गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। वहीं, प्रमुख घाटों पर गोताखोर, नाव, प्रशिक्षित बचाव दल और जीवनरक्षक जैकेट तैनात रहेंगे। घाटों पर रोशनी, पेयजल, चिकित्सा और यातायात की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही अधिकारियों को लगातार स्थल निरीक्षण कर कमियों को दूर कराने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: छठ घाटों पर डीएम का सख्त पहरा, सुरक्षा से लेकर सुविधाओं तक होगी जांच डीएम दीपक कुमार मिश्र के निर्देश पर जिले ...