Sasaram News: छठ घाटों पर सुरक्षा और सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम
सासाराम, अक्टूबर 28 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ के बीच किसी तरह की अव्यवस्था या दुर्घटना न हो, इसके लिए डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने मंगलवार की रात लालगंज नहर, त्रिनेत्रा नहर समेत सासाराम के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग और आवागमन की व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं स्वच्छता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : छठ से पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.