सासाराम, अक्टूबर 27 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। छठ महापर्व 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को डीएम दीपक कुमार मिश्र ने अधिकारियों के साथ बेदा बस स्टैंड के समीप स्थित छठ घाट तालाब और बेदा पश्चिमी नहर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की मरम्मत और चौड़ीकरण के साथ साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजाम समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Sasaram News: छठ महापर्व को लेकर शिव सरोवर तालाब घाट की सफाई शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...