सासाराम, अगस्त 29 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। आरपीएफ ने शनिवार को अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3/4 से चोरी के दो स्मार्ट मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान औरंगाबाद के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के इस्लाम टोली निवासी मोहम्मद एहतेशाम (22 वर्ष) के रूप में हुई है। आरपीएफ के अनुसार, दोनों मोबाइल उसने पटना से आने वाली ट्रेन में यात्रियों से चोरी किए थे। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 24 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी को मोबाइल व कागजात के साथ आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई आरपीएफ पोस्ट डेहरी के सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षी दिनेश कुमार और आरक्षी उमेश कुमार सिंह स्टेशन पर चेकिंग व गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या 3/4 पर ए...