सासाराम, अगस्त 16 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र के बलिगांव निवासी जोखन यादव के दरवाजे पर बंधी दो भैंस व उनके दो बच्चों को चोर पिकअप पर लादकर फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार देर रात सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बघाखोह स्थित बीएड कॉलेज के समीप से चोरी की गई भैंसों व पिकअप को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी की गई भैंसों को पिकअप पर लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने बीएड कॉलेज के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही चालक पिकअप लेकर भागने लगा, लेकिन रास्ते में कीचड़ में वाहन फंस गया। इसके बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। तलाशी के दौरान पिकअप में दो भैंस व उनके दो बच्चे मिले। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन मालिक और फरार चा...