सासाराम, अगस्त 12 -- Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे पर प्रखंड मुख्यालय के सामने अज्ञात अपराधियों ने बुधवार की देर शाम एक युवक को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र के कुडारी गांव निवासी गोरख बिंद का 17 वर्षीय पुत्र ददन बिंद बताया जाता है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल है। विवाद का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। सीएचसी के चिकित्सकों ने बताया कि युवक को एक गोली लगी है। स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया गया है। उधर, युवक द्वारा बताए गए घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने घटना के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। कई लोगों ने बताया कि उक्त युवक चेनारी नगर पंचायत के न्यू मोहल्ला में रहता था...