सासाराम, अगस्त 4 -- Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। गुप्ता धाम में सावन मेला शुरू होने के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लेकिन चेनारी बाजार में अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था की कमी के कारण गुप्ता धाम जाने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को घंटों सड़क पर फंसे रहना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...