सासाराम, अक्टूबर 22 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। रोहतास प्रखंड में कैमूर पहाड़ी से सटे गांवों में चूना पत्थर खनन की प्रस्तावित परियोजना के विरोध में किसानों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। गुरुवार को बकनौरा पंचायत के ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में खेत बचाओ-गांव बचाओ संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। इसमें चार मौजों के सैकड़ों किसानों और ग्रामीणों ने शामिल होकर खनन के लिए अपनी जमीन नहीं देने का ऐलान किया। ग्रामीणों ने कहा कि खनन परियोजना से उनकी खेती, घर और आजीविका पर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...