Sasaram News: चावल की आपूर्ति 99.37 फीसदी पूरी, चार नवंबर तक का अल्टीमेटम
सासाराम, अक्टूबर 29 -- बकाया चावल आपूर्ति की समीक्षा Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत धान के बदले चावल की आपूर्ति 99.37 फीसदी पूरी हो चुकी है। शेष 48.216 लॉट चावल की आपूर्ति चार नवंबर तक हर हाल में पूरी कराने का निर्देश डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने दिया है। गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बकाया चावल की आपूर्ति में तेजी लाने और सरकारी निर्देशों का सख्ती से पालन कराने को कहा। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बैठक में बताया कि जोन्हीं पैक्स बिक्रमगंज, रोहतास व्यापार मंडल और उदयपुर पैक्स संझौली के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। वहीं, अकोढ़ी पैक्स करगहर ने शेष चावल की आपूर्ति के विरुद्ध कैश क्रेडिट की पूरी राशि सहकारी बैंक में जमा कर दी है। खाद्य एवं उपभोक्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.