सासाराम, अगस्त 20 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में हुई। बैठक में नोखा प्रखंड के जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं और पैक्स अध्यक्षों ने भाग लिया। अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष जनेश्वर पासवान ने की, जबकि संचालन महामंत्री जाकिर हुसैन उर्फ गुड्डन ने किया।

बैठक के मुख्य बिंदु बैठक में जनवितरण विक्रेताओं की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। नेताओं ने बताया कि डीलरों की चार सूत्री मांगों को लेकर पटना के गर्दनीबाग में महाधरना आयोजित किया गया है। इसमें नोखा प्रखंड से अधिक से अधिक विक्रेताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। विक्रेताओं ने अनुकंपा के लिए निर्धारित उम्र सीमा की बाध्यता समाप्त करने, मृत विक्रेताओं के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर अनुज्ञप्त...