सासाराम, जुलाई 22 -- Sasaram News: परसथुआ, एक संवाददाता। क्षेत्र की चार वितरणियों में टेल एंड तक नहर का पानी नहीं पहुंचने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। डंगरी उप वितरणी, सलथुआ रजवाहा, कथराई वितरणी सहित अन्य नहरों के निचले हिस्सों में पानी नहीं पहुंचने से धान की रोपनी शुरू नहीं हो सकी है। किसान निजी संसाधनों से किसी तरह सिंचाई कर रोपनी कर रहे हैं, जबकि अधिकांश खेत अब भी पानी के इंतजार में पड़े हैं। किसान राधा प्रसाद मौर्य, राम विश्वास सिंह, एस.एल. यादव, संजय सिंह और अशोक सिंह ने बताया कि डंगरी उप वितरणी और सलथुआ रजवाहा की स्थिति सबसे अधिक खराब है।

किसानों की समस्या डंगरी उप वितरणी से जुड़े निचले छह गांवों तक अब तक नहर का पानी नहीं पहुंच पाया है, जिससे किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। सत्येंद्र राय, अरविंद राय, विशेश्वर सेठ और रविंद्र...