सासाराम, सितम्बर 6 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को सदर अस्पताल स्थित संघ कार्यालय में हुई। बैठक में शिक्षा सेवकों के चार माह से लंबित मानदेय का भुगतान कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। विकास मित्रों की सेवा पुस्तिका का संधारण कराने और अस्पतालों में एनजीओ के माध्यम से कार्यरत सफाईकर्मियों व अन्य कर्मियों के न्यूनतम मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आवाज उठाने का निर्णय लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...