Sasaram News: चार पंचायतों के सहयोग शिविर में 36 मामलों का निष्पादन
सासाराम, जुलाई 21 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। प्रखंड के सिकरौर, मुहम्मदपुर, शिवसागर और डुमरी पंचायतों में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों में से कुल 36 मामलों का निष्पादन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने आवेदनों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया। इस दौरान बीडीओ मोहित भारद्वाज, सीओ दिलीप कुमार, नोडल पदाधिकारी अशोक कुमार भास्कर, आरओ शंभू शरण उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.