सासाराम, अक्टूबर 26 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिटी। शरद पूर्णिमा के अवसर पर बिक्रमगंज अनुमंडल मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। शहर से लेकर गांव-कस्बों तक लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की। चांदनी रात में पर्व की धार्मिक परंपराओं से माहौल भक्तिमय बना रहा। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। इसे रास पूर्णिमा और कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस रात चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ प्रकाशमान होता है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: भक्ति और परंपराओं के चमकी शरद पूर्णिमा की रात इस अवसर पर पूजा-पाठ करने और चांदनी में खीर रखने की पर...