Sasaram News: चमरहा फीडर से सात पोल की 11 हजार वोल्ट तार चोरी
सासाराम, अगस्त 27 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। चमरहा फीडर क्षेत्र के केकढ़हा गांव के पूरब निजी घर से डुमरी पैक्स चावल मिल तक बुधवार रात चोरों ने करीब सात बिजली के पोल काटकर 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार चोरी कर लिया। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को दी। कनीय अभियंता विजय शंकर चौधरी ने बताया कि जांच में एक पोल को तार कटर से काटने के बाद तार चोरी किए जाने की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी के उद्भेदन के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.