Sasaram News: चमरहां गांव में दो भाइयों के बीच चाकूबाजी, एक जख्मी
सासाराम, अगस्त 22 -- Sasaram News: कोचस, एसं। थाना क्षेत्र के चमरहां गांव में शुक्रवार की शाम दो भाइयों के बीच विवाद के बाद मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई। इसमें चमरहां निवासी गुड्डू चौधरी का पुत्र निरहू कुमार घायल हो गया। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट के दौरान एक भाई ने दूसरे भाई निरहू कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार युवक के चेहरे पर चाकू का वार लगा है और शरीर में आंतरिक चोटें भी आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.