सासाराम, अक्टूबर 26 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान का असर राज्य के विभिन्न हिस्सों में पड़ने के पूर्वानुमान ने धान उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल पककर तैयार होने के करीब है। ऐसे में मौसम का बिगड़ता मिजाज किसानों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। हल्की बारिश के साथ तेज हवा चली तो खेतों में लहलहाती धान की फसल जमीन पर बिछ सकती है। इससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरने की आशंका है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: तूफान और भारी बारिश की आशंका ने किसानों की बढ़ी चिंता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...