सासाराम, अक्टूबर 29 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। रोहतास और नौहट्टा प्रखंड में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दिखने लगा है। बुधवार रात से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। प्रखंड के कई इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 से 31 अक्टूबर के बीच कैमूर पहाड़ी के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। फिलहाल इलाके का तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : दिनभर होती रही बारिश , बाजार में ग्राहकों की आवाजाही हुई कम न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग...