सासाराम, जुलाई 28 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तिलौथू प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय चंद्रपुरा के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पर लगाए गए शिकायतों की प्रथम दृष्टया पुष्टि होने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिसे लेकर कार्यालय आदेश जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: प्रधानाध्यापक पर शिक्षक से मारपीट का आरोपजांच के आधार पर कार्रवाई आदेश में कहा गया है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तिलौथू द्वारा 28 जुलाई को प्रधानाध्यापक सुनील कुमार के विरुद्ध स्थलीय जांच की गई। जांच के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिखित व मौखिक बयान लिए गए। साथ ही साक्ष्य व वीडियो फुटेज का भी परीक्षण किया गया। जांच में लगाए गए आरोप सत्य पाए गए। जिसके आधार पर बिहार सरकारी सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के प्रा...