सासाराम, नवम्बर 6 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने वर्दी के साथ इंसानियत का फर्ज भी निभाया। दो अलग-अलग घटनाओं में घायल एक छात्रा और ट्रेन में बेहोश हुए यात्री के लिए आरपीएफ के जवान मददगार बने। समय रहते दोनों को अस्पताल पहुंचाकर इलाज की व्यवस्था कराई। इतना ही नहीं, छात्रा के विद्यालय और यात्री के परिजनों से संपर्क कर उन्हें भी घटना की जानकारी दी। आरपीएफ की इस तत्परता से दोनों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। यह भी पढ़ें- Diwali-Chhath Trains: बिहार के लिए 106 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, वंदे भारत भी शामिल; पूरी लिस्ट आई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...