Sasaram News: घर में घुस महिला और बच्चों से मारपीट, केस दर्ज
सासाराम, अक्टूबर 29 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। नासरीगंज शहर के वार्ड संख्या 11 में घर में घुसकर महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। मामले में नीलम कुंअर, पति स्व. तरुण साह ने थाने में आवेदन देकर आशीष रंजन, सूर्यनाथ प्रसाद, सोमनाथ प्रसाद, सुल्तान प्रसाद, लाल कुमार, धर्मवीर कुमार और लोलो कुमार समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में महिला ने आरोप लगाया है कि सभी आरोपी डकैती की नीयत से घर में घुसे और उस पर, उसकी 18 वर्षीय बेटी तथा बेटे पर लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों के हाथ में देसी कट्टा भी था। महिला ने अभद्र व्यवहार और अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा जमीन हड़पने और जान से मारने की धमकी देने की बात कही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.