Sasaram News: घनकी जामुन चौक से करमचट डैम तक चौड़ी होगी सड़क
सासाराम, अगस्त 21 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के साथ पर्यटन स्थलों तक बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने की पहल शुरू हो गई है। शुक्रवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में घनकी जामुन चौक से फोरलेन के अंदर से बुढ़न नहर चौक तक सड़क निर्माण तथा बुढ़न नहर चौक से करमचट डैम तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि की मापी भी की गई। डीएम ने अधिकारियों और अभियंताओं से तकनीकी पहलुओं की जानकारी लेते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं उपयोगी निर्माण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.